फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिनों में तैनात होंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

Mon, 24 Sep 2018 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट सीएचसी में आए डीजी हेल्थ से अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती की मांग करते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. टीसी पंत ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रोगियों से अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जाना। लोगों ने अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग उठाई। उन्होंने 15 दिनों में सीएचसी लोहाघाट में विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


डीजी हैल्थ डॉ. पंत ने मरीजों को बाहर से दवाएं न लिखने के लिए डाक्टरों को निर्देशित किया। कहा दवा का स्टाक खत्म होने पर मांग पत्र निदेशालय को भेजें। डाक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे विपिन गोरखा, ओंकार धौनी, भुवन चौबे के नेतृत्व में लोगों ने अस्पताल में हड्डी रोग, बाल रोग, स्त्री रोग, सर्जन, फिजिशियन, नेत्र विशेषज्ञ के अलावा लैब, एक्सरे तकनीशियन के रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने की मांग उठाई।

उन्होंने लोगों की मांग पर एंटी रेबीज टीके निदेशालय से भिजवाने की बात कही। बताया कि एक अक्तूबर से चंपावत में ब्लड बैंक काम करना शुरू कर देगा। वहां सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, एसीएओ डॉ. रश्मि पंत, चंपावत सीएमएस डॉ. आरके जोशी, डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. एलएम रखोलिया आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें