फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने किया बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीजल, पेट्रोल और खाद्य तेलों की कीमतों के साथ ही लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने राज्य और केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताया और कोरोना महामारी के कारण प्रभावित हुए गरीबों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में शुक्रवार को आयोजित विरोध, प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है। इसमें गरीब तबका बेहाल है। उसे आजीविका जुटाने में बहुत परेशानी हो रही है। किसानों की फसल खेतों में ही सड़ गई है। महामारी के दौर में प्रदेश और केंद्र सरकार जनता के दर्द को कम करने में नाकाम रही है। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में एलडी भट्ट, महेश गुप्ता, अबरार कुरैशी, सलीम अहमद, त्रिलोक चंद, कैलाश गुप्ता, भुवन सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें