फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की खोजखबर को 29 किमी दूर एसपी कार्यालय धमके ग्रामीण

विज्ञापन
छह दिन से लापता युवती की तलाश की सीओ ध्यान सिंह से मांग करते खेतीखान क्षेत्र के लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। दवा लेने खेतीखान बाजार गई 21 साल की एक युवती छह दिन से लापता है। लोहाघाट थाने में सूचना देने के बावजूद युवती बरामद न होने से नाराज ग्रामीणों ने 29 किमी दूर चंपावत एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शनिवार को एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि महरागांव निवासी युवती 26 अक्तूबर को सुबह 11 बजे दवा लेने खेतीखान गई थी, लेकिन तबसे नहीं लौटी। परिजनों ने बताया कि युवती अपने साथ मोबाइल फोन, हाईस्कूल, इंटर के अंकपत्र, टीसी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक भी ले गई। एक दिन खोजबीन के बाद पता न चलने पर परिजनों ने 27 अक्तूबर को लोहाघाट थाने को सूचना दी। तब 28 अक्तूबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज हुई, लेकिन तबसे पुलिस की ओर से कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। सामाजिक कार्यकर्ता हिमेश कलखुड़िया के नेतृत्व में सीओ ध्यान सिंह से मिलने वालों में मोहन सिंह, भीम सिंह, सुंदर सिंह, नारायण सिंह, प्रताप सिंह, दीपेंद्र सिंह, चंदन सिंह, उत्तम सिंह, भगवान सिंह, राधा देवी, गोविंदी देव, अनीता देवी, जानकी देवी, धनी देवी आदि थे।
कोट
युवती की तलाश तेजी से करने के लोहाघाट के थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं। दरोगा हरीश प्रसाद मामले की जांच कर रहे हैं। सर्विलांस की मदद से उसके मोबाइल फोन नंबर की लोकेशन जांची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ध्यान सिंह, सीओ, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें