फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चल्थी-कठौल में स्थित खेल मैदान के जल्द बहुरेंगे दिन

विज्ञापन
चल्थी-कठौल का खेल मैदान। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं के लिए अच्छी खबर है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की ओर से जिले की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने का जिम्मा उठाया है। सीएयू की चंपावत जिला इकाई ने जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए नई पहल की है। इसके तहत जिले के चल्थी कठौल में स्थित खेल मैदान को सीएयू ने अपने संरक्षण में ले लिया है।
विज्ञापन

अब ग्रामीण प्रतिभाओं को उभारने के लिए सीएयू की ओर से खिलाड़ियों को क्रिकेट की बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। बताते चलें कि बीते एक साल के भीतर उत्तराखंड में सीएयू के गठन होने के बाद से जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशने का कार्य भी तेज हो गया है। सीएयू चंपावत इकाई के सचिव नीरज वर्मा ने बताया कि चल्थी कठौल में स्थित देवभूमि क्रिकेट मैदान को ग्रामीणों की आपसी सहमति के आधार पर सीएयू को हस्तांतरित कर दिया गया है। सीएयू चंपावत के संरक्षण में आने के बाद मैदान का विस्तार किया जाएगा और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। (संवाद)
होम स्टे में होगी खिलाड़ियों के खाने पीने की व्यवस्था
चंपावत। सीएयू की ओर से चल्थी कठौल में गोद लिए खेल मैदान में होने वाले ट्रायल और खेल प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों को होम स्टे के माध्यम से खिलाड़ियों के खाने पीने की व्यवस्था की जाएगी। क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी ने बताया कि खिलाड़ियों के रहने, खाने पीने की व्यवस्था हिमालयन होम स्टे के माध्यम से की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

प्रदेश सचिव से की थी अलग स्टेडियम की मांग
चंपावत। बीते दिनों सीएयू के प्रदेश सचिव महिम वर्मा के जिले के दौरे में स्थानीय खिलाड़ियों की ओर से क्रिकेट के लिए अलग से स्टेडियम की मांग की गई थी। इसके बाद सीएयू ने तत्काल जिले में स्टेडियम निर्माण की संभावनाओं को देखते हुए चल्थी-कठौल खेल मैदान को अपने नियंत्रण में लेने का फैसला लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें