टनकपुर (चंपावत)। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल प्रशासन की ओर से यात्री सुविधा को देखते हुए इज्जतनगर-दोहना स्टेशनों के बीच सीमित ऊंचाई के सब-वे का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
इसमें टनकपुर से 29 मई और चार जून को चलने वाली 05307 टनकपुर-बरेली जं. विशेष ट्रेन निरस्त रहेगी। वहीं बरेली जं. से 30 मई और पांच जून को चलने वाली 05308 बरेली जं-टनकपुर विशेष ट्रेन निरस्त रहेगी। पीलीभीत एवं टनकपुर से 29 मई और चार जून को चलने वाली 05311/05312 पीलीभीत-टनकपुर-पीलीभीत विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। उक्त जानकारी स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने दी है। संवाद