फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तेंदुए ने एनएचपीसी परिसर में कुत्ते का किया शिकार

Sat, 25 May 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से लोगों में भय व्याप्त है। कुछ माह से क्षेत्र में कई जगहों पर तेंदुआ दिखाई दे रहा है। तीन दिन पूर्व तेंदुए के हमले में एक महिला की जान चली गई थी। अब शुक्रवार की रात को एनएचपीसी परिसर स्थित पुराने स्टोर शेड के पीछे तेंदुए ने एक कुत्ते को मार डाला।
विज्ञापन

एनएचपीसी परिसरवासी कई दिनों से डर के साए में हैं। एनएचपीसी इंप्लाइज यूनियन अध्यक्ष किशन सिंह ज्याला और शारदा वैली कर्मचारी संघ अध्यक्ष बिनोद उप्रेती ने एनएचपीसी प्रशासन के अलावा वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें