फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर पैनल से रोशन हुई बंगाली बस्ती

Tue, 27 Nov 2018 10:04 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला,बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
बनबसा बंगाली बस्ती के सोलर किट लाभार्थी आयोजकों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन के निर्माण में मजदूरी करने वाले बंगाली बस्ती निवासी बंगाली मजदूर तीन दशकों से बिना बिजली के रह रहे थे। मंगलवार को यूपीसीएल ने प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत सोलर पैनलों के जरिये वहां विद्युतीकरण किया है। इसके लिए बस्ती वासियों ने विभाग के साथ ही विधायक कैलाश गहतोड़ी का आभार जताया।
विज्ञापन


यूपीसीएल के एसडीओ सोयब रजा ने बताया कि बनबसा में हेलागोठ, बंगाली बस्ती और टनकपुर में थपलियालखेड़ा को सोलर पैनलों द्वारा विद्युतीकरण के लिए चयनित किया गया था। मंगलवार को बनबसा बंगाली बस्ती में 24 सोलर किट बांटने के साथ ही उन्हें फिट कर बंगाली बस्ती को रोशन किया गया। विभाग के अवर अभियंता ने बताया कि उक्त सोलर प्लांट के जरिये लाभार्थी डीसी उपकरण भी प्रयोग कर सकेगा। यूपीसीएल के एसडीओ ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा दी गई उक्त सुविधा निशुल्क बांटी गई है। इसकी लागत प्रति सोलर प्लांट करीब पचास हजार रुपये है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी, सुनीता मुरारी, यूपीसीएल के नरेंद्र चंद आदि थे।


जिले के 77 तोक सोलर लाइट से जगमगाएंगे
 प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत विद्युत सुविधा से वंचित जिले के गांव अब सोलर लाइट से जगमगाएंगे। बिजली विभाग ने ग्रामीणों को सोलर किट बांटने शुरू कर दिए हैं। जल्द ही ठेकेदार कंपनी के इंजीनियरों की टीम गांव-गांव जाकर सोलर लाइट की निशुल्क फिटिंग करेगी। योजना के तहत जिले के 77 तोकों के करीब 669 परिवार लाभान्वित होंगे। इन गांवों में आजादी के बाद से बिजली नहीं थी। विद्युत विभाग के एसडीओ सोयब रजा ने बताया कि टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र के विद्युतीकरण से वंचित गांवों के साथ ही जिले के करीब 77 तोकों के 669 परिवारों को योजना के तहत सोलर किट बांटे जा रहे हैं। किट के साथ पांच-पांच एलईडी बल्ब भी निशुल्क दिए जा रहे हैं। बताया गया कि 15 दिसंबर तक सोलर किटों के वितरण का काम पूरा किया जाना है।
विज्ञापन



गरीब जनता को मिलेगा फायदा : विधायक
टनकपुर। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना को गरीबों के लिए वरदान बताया। कहा कि आज भी कई गांवों में बिजली नहीं है। ऐसे गांवों को बिजली की सुविधा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौभाग्य योजना लागू की है, जिसका फायदा गरीब परिवारों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें