फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझगांव में लगने लगी सोलर फैंसिंग

विज्ञापन
बनबसा मझगांव में सोलर फैंसिंग का शुभारंभ करते एसडीओ वन विभाग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ग्रामसभा देवीपुरा मझगांव में सोलर फैंसिंग (करंट वाली तारबाढ़) लगनी शुरू हो गई हैं। वन विभाग के एसडीओ बाबू लाल ने फैंसिंग लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। ग्रामीणों की मांग पर डब्लूडब्लूएफ (वर्ल्ड वाइल्ड लाईफ फैडरेशन) गांव में यह सोलर फैंसिंग लगाई जा रही है। 
विज्ञापन


ग्रामसभा देवीपुरा मझगांव नेपाल सीमा के जंगल से सटा हुआ गांव है।  इस गांव में नेपाल की ओर के जंगलों से जंगली जानवर आकर ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचाते रहते हैं। अक्सर नेपाल की ओर के जंगलों से हाथी, नीलगाय, जंगली सुअर आदि किसान की मेहनत पर पानी फेर देते हैं। करीब छह माह पूर्व ग्रामप्रधान माला देवी ने डब्लूडबलूएफ के अधिकारियों ने गांव में सोलर फैंसिंग लगाने की मांग की थी। 

 डब्लूडब्लूएफ के सहायक समन्वयक मिराज अनवर ने बताया कि गांव के नेपाल सीमा स्थित जंगल की ओर करीब तीन किमी. क्षेत्र में सोलर फैंसिंग लगाई जा रही है। जिसकी अनुमानित लागत करीब बारह लाख रुपये है। इस मौके पर पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा के रेंजर बीएस बिष्ट, भजनदेव, दीपक भंडारी, ग्रामप्रधान माला देवी, उप्रधान कमला उप्रेती, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार, वार्ड सदस्य किशन सिंह, नंदाबल्लभ आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें