फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को आज भी पूर्व सैनिकों की जरूरत

Sun, 05 Mar 2017 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
बनबसा में पूर्व सैनिक सम्मेलन में मौजूद पूर्व क्षेत्र के पूर्व सैनिक और आश्रित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा में पूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ 71 माउंटेन ब्रिगेड के ब्रिगेडियर केएस मेहरा (2 सेना मेडल प्राप्त) ने किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक केवल युद्ध के मैदान से रिटायर हुए हैं, लेकिन समाज को आज भी उनकी जरूरत है। वे अच्छे समाजसेवी और कृषक हैं। उनसे युवा पीढ़ी को अनुशासन का पाठ सीखना चाहिए। उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया।

बनबसा स्थित सैनिक छावनी फायरिंग रेंज मैदान में 23 मराठा लाइट इंफैंट्री के सीओ कर्नल कुलदीप कुमार की अध्यक्षता और नायब सूबेदार (शिक्षा) महेंद्र प्रसाद के संचालन में पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि रिटायर्ड बिग्रेडियर पुष्कर चंद (एसएम, वीएसएम) ने पूर्व सैनिकों को जनसेवा की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


उन्होंने खटीमा या पीलीभीत में सेना का बड़ा अस्पताल बनाने की मांग रखी। इस दौरान पांच विकलांग पूर्व सैनिक और आश्रितों को ट्राई साइकिल भेंट की गई। उत्तरांचल सेंटर कमांड स्थित आवा की प्रेसीडेंट मीरा महरा (पत्नी, ब्रिगेडियर केएस मेहरा) ने चंपावत एवं ऊधमसिंह नगर जिले की 21 वीरनारियों और 39 सैनिक विधवाओं को शाल भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व सैनिक कल्याण समिति बनबसा के अध्यक्ष कै. भानी चंद और यूएस नगर के अध्यक्ष केएस खनका ने भी विचार रखे।

सम्मेलन में विभिन्न बैंकों, एलआईसी, ईसीएचएस, एआरओ पिथौरागढ़, कुमाऊं रेजीमेंट रिकार्ड, चंपावत और यूएस नगर सोल्जर बोर्ड के स्टाल लगाए गए थे। मौके पर कई समस्याओं का निदान किया गया। इस मौके पर 23 मराठा लाइट के जवानों और खटीमा नोजगे पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन



विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन दिया
 सम्मेलन में पूर्व सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद ने पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं के निदान का ज्ञापन मुख्य अतिथि को सौंपा। ज्ञापन में स्थानीय कैंटीन को हाईटैक करने, ईसीएचएस में डॉक्टरों की नियुक्ति करने, कैंटीन खाद्य योजना की कैंटीन शुरू करने, बनबसा सैनिक छावनी में सेक्शन अस्पताल खुलवाने, केंद्र और राज्य सरकार की नौकरियों में पूर्व सैनिकों का आरक्षण प्रतिशत बढ़ाने और उसे नियमानुसार लागू करने, सैनिक कालोनियों के लिए सस्ती भूमि एलाट करने, टनकपुर, बनबसा या खटीमा में आर्मी स्कूल खोलने जैसी मांगों का उठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें