चंपावत। समाज कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न सामाजिक पेंशनों का लाभ हासिल कर रहे पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। इस बार लाभार्थियों के खाते में होली पर्व से ठीक पहले समाज कल्याण की ओर से तीन माह की पेंशन का भुगतान कर दिया जाएगा। विभाग की ओर से किसान, वृद्धा, विधवा, दिव्यांगों, तीलू, बौना, परितक्यता पेंशनधारकों के लिए एकमुश्त तीन माह की पेंशन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। जिले में अलग-अलग पेंशन के लिए 24213 लाभार्थी पंजीकृत हैं। इन लाभार्थियों को प्रत्येक तीन माह के अंतराल में पेंशन का भुगतान किया जाता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत के अनुसार सामाजिक पेंशनरों को पेंशन के भुगतान के लिए बजट की मांग को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही विभाग की ओर से पेंशन लाभार्थियों के खातों में दिसंबर, जनवरी और फरवरी माह की पेंशन की धनराशि हस्तांतरित की जाएगी।
इन पेंशन योजना के लाभार्थियों को मिलेगा लाभ
पेंशन योजना का नाम लाभार्थियों की संख्या
वृद्धावस्था पेंशन 13395
विधवा पेंशन 6068
दिव्यांग पेंशन 3065
किसान पेंशन 1322
परित्क्यता पेंशन 363