लोहाघाट एसबीआई, पीएनबी के बाहर लेन देन के लिए लगी लोगों की भारी भीड़।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में शुक्रवार को बैंक में भारी भीड़ ने सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ा के रख दी। पुलिस ने बमुश्किल भीड़ में काबू पाया। नगर के डाक बंगला मार्ग पर स्थित एसबीआई और पंजाब नेशनल बैंक में लेन-देन और पासबुक में इंट्री कराने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद शुक्रवार को रिकार्ड भीड़ रही।
शनिवार और रविवार को दो दिन का अवकाश होने का पता लगने के बाद बैंक में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ अधिक रही। सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालात बेकाबू देख एसओ मनीष खत्री दलबल के साथ मौके में पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगाने के साथ उन्हें सामाजिक दूरी बनाने के के लिए प्रेरित किया। भीड़ को काबू करने और सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए पुलिस के जवान तैनात कर दिए, तब जाकर हालात सामान्य हुए। बैंक के भीतर बारी बारी से बहुत कम लोगों को प्रवेश दिया जा रहा था।