फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉन नेटवर्क एरिया में नहीं हो पा रही ऑनलाइन पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में उच्च शिक्षा के करीब 30 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लॉकडाउन की वजह से कक्षाओं के बंद होने से इस विकल्प को अपनाया तो गया, मगर ढेरों जगहों में मोबाइल नेटवर्क न होने या बेहद कमजोर नेटवर्क होने से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

जिले के चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर, बनबसा, अमोड़ी, देवीधुरा व पाटी में राजकीय डिग्री कॉलेजों में कुल 4211 छात्र-छात्राएं हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू कराया है। नोडल अधिकारी और चंपावत डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राधेश्याम भट्ट का कहना है कि ज्यादातर जगह ऑनलाइन कक्षाएं ठीक से चल रही है, मगर कई स्थानों में मोबाइल कनेक्टिविटी न होने से मुश्किल हो रही है। अलबत्ता ऑफलाइन शिक्षण के जरिये इसकी भरपाई की कोशिश की जा रही है।
इधर, छात्रों का कहना है कि उन्हें सात मई को ऑनलाइन एसाइनमेंट देकर नौ मई तक ऑनलाइन जमा करने को कहा गया है। जो नेटवर्किंग दिक्कत की वजह से बेहद कठिन होगा। छात्रों ने एसाइनमेंट जमा करने की तिथि बढ़ाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें