लॉकडाउन के दौरान टनकपुर के बाजार में बुधवार को खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। लॉकडाउन में दैनिक जरूरत का सामान खरीदने को दी जा रही तीन घंटे की छूट के दौरान बाजार में उमड़ रही है भीड़ चिंता का विषय बनी हुई है। सख्ती के बाद भी लोग अपने वाहन लेकर बाजार पहुंच रहे हैं।
बुधवार की सुबह सात बजे जैसे ही दुकानें खुली वैसे ही शहर के चारों ओर से सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ बाजार की तरफ उमड़ पड़ी। खरीददारी के लिए किराना और सब्जी की दुकानों में खासी भीड़ लगी रही। दवा की दुकानों में काफी भीड़ उमड़ी। लोगों की भीड़ और सड़कों पर ठेले लगे होने से बाजार में सोशल दूरी की अपील बेअसर नजर आई। सीओ विपिन चंद्र पंत ने बताया कि सब्जी और फल के ठेले अब मुख्य बाजार की सड़क के बजाय रेलवे स्टेशन मार्ग, रोडवेज बस स्टेशन के आसपास, पीलीभीत और पिथौरागढ़ चंगी क्षेत्र में लगाए जाएंगे। लॉकडाउन को और प्रभावी बनाने के लिए जिले से अतिरिक्त फोर्स भी मंगाया गया है।