फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ट्रे पेंटिंग में स्नेहा और फ्लावर पॉट मेकिंग में अनिषा प्रथम

Fri, 27 Mar 2026 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में गृहविज्ञान परिषद की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। डॉ. अपराजिता की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

ट्रे पेंटिंग प्रतियोगिता में स्नेहा वाल्मीकि, शालिनी गोरखा, अनिषा पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार जैनब बानो और रोहिला को दिया गया। फ्लावर पॉट विथ हैंड मेड फ्लॉवर में अनिषा बोहरा, दीया जोशी, तनुजा पांडेय पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार कोमल विश्वकर्मा और मोनिका को दिया गया।
संचालन डॉ. सोनाली कार्तिक और निर्णायक मंडल में डॉ. अनीता टम्टा, वंदना चंद, स्वाति कांडपाल, महेश त्रिपाठी, कमलेश शक्टा, भगत लोहिया रहे। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. प्रकाश लखेड़ा, स्वाति बिष्ट, मीना मेहता, उमा कांडपाल, सुनील कुमार, डॉ. भूपेंद्र धामी, मोनिका, सुषमा, राधा, रेखा, रेनू, कविता आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

यूओयू में प्रवेश के लिए अंतिम मौका आज
चंपावत। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) में अकादमिक सत्र 2026 में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं के पास शुक्रवार तक आवेदन का अंतिम मौका है। चंपावत कैंपस में स्थित यूओयू के केंद्र प्रभारी डॉ. रवि जोशी ने बताया कि जनवरी 2026 सत्र के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर , डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 मार्च कर दी गई थी। इच्छुक अभ्यर्थी online.uou.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। संवाद

नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का परिणाम 16 अप्रैल को
पिथौरागढ़। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का परिणाम 16 अप्रैल को जारी होगा। प्रधानाचार्य त्रिभुवन वर्मा ने बताया कि तय तिथि में कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा जबकि 7,8,9 और 11वीं की पार्श्व परीक्षा का परिणाम घोषित होगा। इसके बाद ही विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर 207 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें