फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बीपीएल कार्ड दिखाने पर ही मिलेगा इलाज

Fri, 27 Mar 2026 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में अब बीपीएल कार्डधारक मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए बीपीएल कार्ड की मूल प्रति साथ लानी होगी। इससे पहले फोटो कॉपी से भी उपचार हो जाता था। मूल प्रति साथ न लाने पर उन्हें सरकारी दरों के हिसाब से भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 400 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें रोजाना 150 से अधिक मरीज बीपीएल कार्ड धारक होते हैं। बीपीएल कार्ड धारकों को सरकार की ओर से सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, खून जांच सहित अन्य प्रकार की जांचों में छूट दी गई है इसके लिए इन मरीजों को बीपीएल क्रमांक दिखाना होता था लेकिन अब इन मरीजों का बीपीएल की मूल प्रति लाने के बाद ही निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी।
इससे फर्जीवाड़ा रोकने में मिलेगी मदद मिलेगी। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान का कहना है कि सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार के बाद अब अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए बीपीएल कार्ड धारकों को मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य किया गया है इससे पात्रों को ही इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें