फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तस्करों ने उतीश के पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी

Wed, 18 Dec 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड पाटी के खेतीखान क्षेत्र के मानर और गंभीर गांव वन पंचायत में वन तस्करों ने उतीश के 15 पेडों पर कुल्हाड़ी चला दी। ग्रामीणों ने मामले को गंभीरता से न लेने पर वन विभाग के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

मानर की सरपंच सुनीता देवी और गंभीर गांव की सरपंच सुनीता देउपा ने लोहाघाट थाने में तहरीर दी। कहा कि अज्ञात तस्करों ने उतीश के 15 से 20 पेड़ काट दिए। उन्होंने मौके में मौजूद वाहन स्वामियों पर ग्रामीणों के साथ अभद्रता करने और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग को घटना की सूचना दी गई, लेकिन वन कर्मियों ने खानापूर्ति कर दी। कहा कि वन पंचायत भी वन विभाग के अधीन है, उसमें पेड़ काटने वालों पर वन विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं देवीधुरा वन विभाग के रेंजर कैलाश गुणवंत ने कहा कि वन पंचायत में सरपंच सर्वेसर्वा होता है। काटे गए पेड़ों को वन पंचायत ने जब्त कर लिए हैं। सरपंच ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दे दी है।
इधर प्रभारी थानाध्यक्ष चेतन रावत ने बताया कि दोनों वन पंचायतों की सरपंचों की तहरीर मिलने के बाद ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सूरज ढेक उर्फ बम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें