फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आपदा प्रभावितों के भवन पुनर्वास के लिए पहली किस्त जारी

Wed, 18 Dec 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित कुल 68 परिवारों के भवन पुनर्वास, विस्थापन के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है। डीएम नवनीत पांडेय ने बताया कि तहसील पूर्णागिरी में ग्राम श्याला के तोक बाजा में चार परिवारों, तहसील पाटी के ग्राम हल्दुखर्क में एक, लोहाघाट के डनगांव के 17, पासम के छह, सुल्ला के दो, सिरोड़ी के 16, खायकोट मल्ला के एक, कमलेड़ी के 12 प्रभावित परिवारों और मटियानी के तीन, विविल के तोक नरसों के 2 और छतोली के चार परिवारों को विस्थापन के लिए भवन बनाने के लिए प्रथम किस्त के रूप में दो-दो लाख की धनराशि आवंटित की जा चुकी है। भवन की प्रगति के अनुसार दूसरी किस्त जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुनर्वास, विस्थापन के लिए बनाए जाने वाले भवन का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक और भूकंपरोधी मानकों के अनुसार समय से पूर्ण किया जाएगा। समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता की परख की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें