फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 34 लाख की हेरोइन के साथ पकड़ा गया तस्कर

Tue, 04 Feb 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पुलिस ने 34 लाख रुपये की हेरोइन के साथ रीठासाहिब थाना के चौकी बुड़म क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 34 लाख रुपये बताई जा रही है। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल सीज कर दी है।
विज्ञापन

एसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था। सोमवार को चौकी बुड़म थाना रीठासाहिब में थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि चेकिंग के दौरान तभी चौकी प्रभारी चल्थी निर्मल लटवाल ने सूचना दी कि एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से चल्थी क्षेत्र से भागा है।
इस पर बुड़म क्षेत्र में बाइक चालक कुलदीप जोशी (26) निवासी खटकनापुल चंपावत को रोका तो उसके पास से 112 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया।
विज्ञापन

बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना रीठासाहिब में धारा 08/21/27/29/60 एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत किया गया। इसकी विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट थाना रीठासाहिब को सौंपी है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्वयं हेरोइन पीने का आदी है और यह हेरोइन वह नानकमत्ता जनपद ऊधमसिंह नगर से कम दाम में खरीदकर पहाड़ी क्षेत्र में ऊंचे दामों में बचने के लिए ला रहा था।
टीम में मुख्य आरक्षी रीठासाहिब हरीश नाथ, कांस्टेबल मनोज कुमार, वीर सिंह, कांस्टेबल सर्विलांस सेल विनोद जोशी शामिल रहे। एसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

आरोपी का है आपराधिक इतिहास
चंपावत। गिरफ्तार आरोपी कोतवाली चंपावत का हिस्ट्रीशीटर है, जो धारा 21/27 एनडीपीएस एक्ट में वांछित है। इसके अलावा उसके खिलाफ धारा 323/504/506 भादवि, धारा 341/427 भादवि, धारा 427/504/506/279 भादवि, धारा 279/323/506 भादवि, धारा 08/21/27/60 भादवि, गुंडा अधिनियम, 151 दंड प्रक्रिया संहिता, 81 पुलिस एक्ट में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें