फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: उप जिला अस्पताल लोहाघाट में खाली हैं विशेषज्ञ चिकित्सकों के छह पद

Sat, 25 Nov 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
उप जिला अस्प्ताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटका ताला। संवाद
विज्ञापन
नवल जोशी
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात न होने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के न होने से रोगियों को बाहरी अस्पतालों की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। शनिवार को अमर उजाला संवाद टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में मिला कि उप जिला अस्पताल में छह विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं।
विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से मरीज बेहतर उपचार के लिए खटीमा, हल्द्वानी, बरेली आदि स्थानों की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। बाहरी अस्पतालों में जाने के लिए मरीजों की काफी जेब ढीली हो रही है। निरीक्षण के दौरान पंचेश्वर से आई पार्वती, सीता ने बताया कि वह अल्ट्रासाउंड कराने आईं थीं, लेकिन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

मडलक से अपने तीन साल के बच्चे को लेकर पहुंचे दीवान राम ने बताया कि उनके बच्चे के गले और छाती में दर्द होने के साथ तेज बुखार था। जिसे बाल रोग चिकित्सक को दिखाने लाए थे, बाल रोग चिकित्सक न होने से वह उपचार के लिए बच्चे को निजी अस्पताल में ले गए। उपचार कराने के लिए आए मरीजों को सभी दवाएं अस्पताल से नहीं मिल रही थी, मरीज कुछ दवाएं जन औषधि केंद्र से खरीद रहे थे तो कुछ निजी मेडिकल स्टोर से ले रहे थे।
विज्ञापन

टाइम लाइन
सुबह 9 बजे से अस्पताल में रोगियों के आने का क्रम शुरू हो गया था।
सुबह 9.20 बजे चिकित्साधीक्षक ने अस्पताल का निरीक्षण किया।
सुबह 10 बजे तक इंजेक्शन रूम में पांच मरीजों को इंजेक्शन लग चुका था।
10.30 बजे अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लटका था।
11.10 बजे तक 45 मरीजों ने दवा काउंटर से दवा ले ली थी।
11.15 बजे ईएनटी सर्जन डॉ. ईशान चौधरी 12 मरीजों का उपचार कर चुके थे।
11.30 बजे तक अस्पताल के पैथोलॉजी लैब में 15 लोगों की विभिन्न जांचें हो चुकी थीं।
11.35 बजे तक अस्पताल में 15 लोगों का वजन, बुखार, ऑक्सीजन लेबल, बीपी की जांच हो गई थी।
11.40 बजे तक 87 मरीज उपचार के लिए पर्चा कटा चुके थे।
11.45 बजे तक अस्पताल में एक मरीज को उपचार के लिए भर्ती किया गया था।

अस्पताल में इन विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद हैं रिक्त
उप जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, सर्जन, जनरल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, पैथोलॉजिस्ट के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं।

अस्पताल में ये विशेषज्ञ हैं तैनात
उप जिला अस्पताल लोहाघाट में नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन, निश्चेतक, रेडियोलॉजिस्ट तैनात हैं। जो रोगियों का उपचार कर राहत दे रहे हैं।

पांच चिकित्सक उच्च शिक्षा के लिए गए हैं बाहर
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल की चिकित्साधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि अस्पताल के पांच चिकित्सक उच्च शिक्षा के लिए बाहर गए हैं। उन्होंने बताया कि एमडी फिजीशियन डॉ. सोनू उपाध्याय, डॉ. चयनिका मेहता, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. छाया बोहरा, डॉ. चित्रलेखा उच्च शिक्षा के लिए बाहर गए हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें