फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह बाद भी नहीं मिला मानदेय

Tue, 16 Feb 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पाटी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने वाले अतिथि शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। नियुक्ति के बाद से छह माह का समय बीतने के बावजूद उनके मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चम्याल की अध्यक्षता एवं हेेम सोराड़ी के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से केवल मानदेय देने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस बीच राज्य सरकार ने अतिथि शिक्षकों के द्वितीय अनुबंध की समाप्ति के बाद भी वर्तमान शिक्षा सत्र तक उनकी सेवाओं का विस्तार किए जाने का निर्देश दिए जाने पर उन्होंने राहत की सांस ली है। जिसके लिए उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार जताया। वक्ताओं का कहना था कि आठ जनवरी को बीजापुर गेस्ट हाउस में सीएम ने अतिथि शिक्षकों को नियत मानदेय देने का आश्वासन दिया था, जो अब तक कोरा साबित हुआ है। बैठक में अमित गहतोड़ी, सुभाष गड़कोटी, सुरेश आर्या, सुभाष गोस्वामी, जगदीश जोशी आदि ने विचार रखे।

संविदा इंजीनियरों को चार माह से नहीं मिला वेतन
लोहाघाट। लोनिवि में कार्यरत संविदा जूनियर इंजीनियरों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। पिछले चार माह से उन्हें अब तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। अधिशासी अभियंता बीआर मिश्रा का कहना है कि संविदा अभियंताओं का अलग से बजट आता है, जो साल में दो-तीन बार आता है। फिलहाल बजट न आने के कारण उनका भुगतान नहीं हो पाया है तथा बजट के आने की शीघ्र उम्मीद की जा रही।
विज्ञापन


पॉलीटेक्निक प्रवक्ताओं के लिए खुशखबरी
लोहाघाट। राजकीय पॉलीटेक्निक के पिछले नौ माह से मानदेय के लिए तरस रहे संविदा प्रवक्ताओं एवं अनुदेशकों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने पूरे राज्य के संविदा शिक्षकों के लिए 90 फीसदी बजट का आवंटन किया गया है। पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ का कहना है कि शीघ्र ही पॉलीटेक्निक के नौ प्रवक्ता एवं चार अनुदेशकों को जनवरी तक के मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। पॉलीटेक्निक में छह वर्षों से यह लोग संविदा में कार्य करते आ रहे हैं। शासन द्वारा प्रवक्ता को प्रतिमाह 30 हजार रुपये एवं अनुदेशक को 20 हजार रुपये मानदेय दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें