फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने च्यूड़े से भाइयों का सिर पूजा

विज्ञापन
टनकपुर में भाई की पूजा करती बहन। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा। जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में भैया दूज हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के च्यूड़े से सिर पूजकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार देने के साथ ही उनकी रक्षा और दुख-सुख में साथ निभाने का वचन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर चंपावत जिला मुख्यालय में भैया दूज मेला आयोजित किया गया जिसमें बाहरी स्थानों से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाई थी। भैयादूज को लेकर लोहाघाट, पाटी, बाराकोट, बर्दाखान, सिमलखेत, पुलहिंडोला, रौंसाल, दिगालीचौड़, मडलक, खेतीखान, रीठासाहिब, देवीधुरा आदि स्थानों पर भी लोगों में खासा उत्साह रहा। सुबह से ही बहनों का माइके आने और जाने का क्रम शुरू हो गया था। दोपहर तक बाजार में काफी रौनक रही।
इधर दीपावली के बाद टनकपुर-बनबसा के बाजार में दो दिन सन्नाटा पसरा रहा लेकिन बृहस्पतिवार को भैया दूज के चलते बाजारों में काफी रौनक रही। बहनों का भाइयों के घर जाकर उनके सिर पूजने का क्रम दिन भर चलता रहा। इस दौरान टनकपुर, बनबसा एवं खटीमा के बीच चलने वाले टैक्सी वाहन में भी काफी भीड़ रही। वहीं पुलिस ने दुर्घटना नियंत्रण के लिए बनबसा के प्रवेश द्वार जगबूड़ा पर कई लोगों के चालान किए। लोगों ने भाई दूज के दिन पुलिस से वाहन चेकिंग में नरमी बरतने की मांग की जबकि पुलिस का कहना था कि दोपहिया वाहन में हेलमेट नहीं होने से सुरक्षा के तहत चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें