फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाएं

विज्ञापन
चंपावत में कुमाऊं आयुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग में शामिल अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कुमाऊं आयुक्त और जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी ने प्राधिकरण के तहत भवनों के मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डीएम विनीत तोमर और सचिव एडीएम टीएस मर्तोलिया से विभिन्न बिंदुओं पर अभी तक कि गई कार्रवाई की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने प्राधिकरण की ओर से प्रस्तुत प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए प्राधिकरण अंतर्गत आवश्यक अवस्थापना कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को समाधान योजना 2021 का व्यापक प्रचार प्रसार करने और प्राधिकरण में शासनादेश के अनुरूप कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश भी दिए। आयुक्त ने जनता की समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता देने एवं मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल करने के साथ ही विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्राप्त करने के संबंध में राज्य प्राधिकरण के निर्देशानुसार करवाई के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने आवास निर्माण से संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में वरिष्ठ कोषाधिकारी रिचांशु शर्मा, ईई पेजजल निगम बीके जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें