फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड यात्रियों से लदे वाहन रोकने पर सिख श्रद्धालु भड़के

Sat, 26 May 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
सिख श्रद्घालुओं को समझाते एसडीएम अनिल चन्याल व सीओ आरएस रौतेला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रीठा साहिब गुरुद्वारे में शुरू हुए जोड़ मेले में ट्रकों को डबल डेकर बनाकर लदकर जा रहे सिख श्रद्धालुओं को प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर टनकपुर से आगे पर्वतीय मार्ग पर जाने से रोका तो वह भड़क गए। उन्होंने ककरालीगेट बैरियर पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जाम से टनकपुर-चंपावत हाइवे पर करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा। बाद में डबल डेकर में नहीं बैठकर जाने की बात पर प्रशासन ने उन्हें आगे जाने की अनुमति दी।

पर्वतीय मार्ग पर सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने जोड़ मेले के दौरान डबल डेकर बनाकर ट्रकों और कैंटरों में ओवरलोड लद कर आने वाले सिख श्रद्धालुओं को टनकपुर से आगे नहीं जाने देने का फैसला लिया है। इसी क्रम में शनिवार को ककरालीगेट बैरियर में फोर्स तैनात कर ऐसे ट्रकों एवं कैंटरों को रोका गया। इससे सिख श्रद्धालु भड़क गए। उन्होंने ककरालीगेट में एक घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अनिल चन्याल, सीओ आरएस रौतेला, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने उन्हें सुरक्षा का हवाला देते हुए समझाने की कोशिश की। आनन-फानन में टैक्सी वाहनों को मंगाकर उसमें जाने का आग्रह किया, लेकिन वे नहीं माने। बाद में ट्रकों एवं कैंटरों में बनाए गए डबल डेकर को हटाने पर सहमति बनी तो प्रशासन ने उन्हें आगे जाने की अनुमति दे दी। इधर, जाम लगने से हाइवे के दोनों ओर काफी संख्या में वाहन फंसे रहे, इससे पर्वतीय मार्ग पर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट---
रीठासाहिब जोड़ मेले के मद्देनजर ट्रकों एवं कैंटरों को डबल डेकर बनाकर ओवरलोड यात्रियों के जाने पर प्रतिबंध है। इसके बारे में रीठा साहिब एवं नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को अवगत कराते हुए ऐसे वाहनों को न भेजने का आग्रह किया गया था, बावजूद इसके वाहनों को डबल डेकर बनाकर ओवरलोड श्रद्धालुओं से लदे वाहन पहुंच रहे हैं। इस बाबत गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटियों को फिर पत्र भेजा जा रहा है। -अनिल चन्याल, एसडीएम टनकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें