फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरे पेड़ों को न हटाने पर प्रदर्शन किया

Sun, 08 Jan 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के नजदीक गैस गोदाम के पास गोरखा सुमदाय के कब्रिस्तान (संतदेश) में गिरे देवदार के पेड़ों को नहीं उठाने पर गोरखा समुदाय ने नाराजगी जताई है। उन्होंने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शीघ्र पेड़ों के न उठाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


विपिन गोर्खा, संदीप, मनीष आदि युवाओं का कहना था कि कुछ समय पहले बारिश से कब्रिस्तान में देवदार के कई पेड़ गिर गए थे। पेड़ों के गिरने से कई कब्रें टूट गई हैं। साथ ही उनके विश्राम गृह को भी काफी क्षति हुई हैं। उनका कहना  है कि पेड़ गिरने से कब्रिस्तान में अर्थी ले जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शीघ्र पेड़ों को न हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी  है। प्रदर्शन करने वालों में शरद गोरखा, सचिन, शनि, मनीष थापा, अमन, रवि  गोरखा, प्रकाश आदि शामिल थे।

उधर, वन क्षेत्राधिकारी दीप जोशी का कहना है  कि कब्रिस्तान में गिरे-पड़े पेड़ों का छपान किया जा रहा है। शीघ्र ही वन  निगम को लौट हस्तांतरित करने के बाद वन निगम द्वारा पेड़ों के चिरान कटान की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें