फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शारदा का जलस्तर बढ़ा, वाहनों की आवाजाही थमी

Fri, 29 Aug 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शुक्रवार को बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर सुबह आठ बजे बाद एक लाख क्यूसेक से अधिक पहुंच गया। सुरक्षा के लिए बैराज पर से चौपहिया वाहनों का संचालन रोक दिया गया। बैराज से आवागमन करने वाले चौपहिया वाहन स्वामी नदी का जलस्तर कम होने की प्रतीक्षा करते रहे।
विज्ञापन


यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि शुक्रवार 29 अगस्त को सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 98,000 क्यूसेक था। इसके बाद पहाड़ों में हुई बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। सुबह नौ बजे नदी का जलस्तर 1,36,046, दस बजे 1,45,806, ग्यारह बजे 1,48,226 क्यूसेक पहुंच गया। दोपहर बारह बजे नदी का जलस्तर 1,45,002 हो गया। दोपहर एक बजे जलस्तर बढ़कर 1,51,122 क्यूसेक पहुंच गया। एसडीओ ने बताया कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें