पूर्णागिरि(चंपावत)। बारिश से पूर्णागिरि धाम क्षेत्र के अंतर्गत सिद्धमोड़ के पास भू-स्खलन होने से दुकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है। मलबा आने से रास्ता भी बंद हैं। धाम क्षेत्र के लाल मणि तिवारी ने बताया कि मलबा आने से पैदल रास्ता बंद हो गया है। सिद्धमोड़ के पास दुकान स्वामी मोहन पांडेय और बिशन भट्ट की दुकान को खतरा हो गया है। संवाद