फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा स्नानघाट की अस्थायी व्यवस्थाएं सिंचाई विभाग के हवाले

Fri, 03 Mar 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
पूर्णागिरि मेले की व्यवस्था के लिए शारदा स्नानघाट क्षेत्र का निरीक्षण करते एसडीएम अनिल चन्याल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शारदा स्नानघाट निर्माण के चलते इस बार यात्रियों के स्नान, विश्राम और सुरक्षा के सारे इंतजाम यात्री विश्राम टिनशेड से दक्षिण छोर पर रहेगी। नगर पालिका ने बजट के अभाव का हवाला देते हुए अस्थायी स्नानघाट बनाने समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए हाथ खड़े कर दिए हैं। इसके बाद यात्री विश्राम, महिलाओं के लिए चेजिंग रूम, जल पुलिस और सुरक्षा ड्यूटी में तैनात रहने वाले सुरक्षा कर्मियों के बैठने की अस्थायी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग के हवाले की गई है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम अनिल चन्याल ने नगर पालिका एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ शारदा स्नानघाट क्षेत्र का निरीक्षण कर पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं का निर्धारण किया। मेला मजिस्ट्रेट ने कहा कि घाट निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए नगर पालिका के साथ ही सिंचाई विभाग को अस्थायी व्यवस्थाओं की दी गई है।

उन्होंने शनिवार से ही व्यवस्थाओं पर काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मेला मजिस्ट्रेट ने बताया कि कार्यदायी सिंचाई विभाग को यात्रियों के स्नान के लिए मेला अवधि तक अस्थायी घाट बनाकर देने को कहा गया है। ईओ शेखर चंद्र जोशी ने बताया कि स्नानघाट क्षेत्र में अस्थायी शौचालय, यात्री विश्राम, जल पुलिस और सुरक्षा कर्मियों के बैठने की अस्थायी व्यवस्थाओं के लिए पालिका के पास बजट नहीं है। अलबत्ता घाट क्षेत्र में लाइट और सफाई व्यवस्था पालिका द्वारा की जाएगी। बाल मुंडन की व्यवस्था भी यात्री टिनशेड सेे दक्षिणी छोर पर तय की गई है। इस मौके पर सिंचाई विभाग के सहायक अपर अभियंता आरके यादव, नगर पालिका के जेइ लक्ष्मण सिंह बोहरा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें