फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, विद्युत उत्पादन के लिए अच्छा संकेत

Mon, 12 May 2025 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गर्मी बढ़ने के साथ ही शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। सोमवार को नदी का जलस्तर 6519 क्यूसेक पहुंच गया। बीते दिवस रविवार को नदी का जलस्तर 6325 क्यूसेक था। पिछले चौबीस घंटों में नदी का जलस्तर 194 क्यूसेक बढ़ा है। नदी का जलस्तर बढ़ना जल विद्युत उत्पादन के लिए अच्छा संकेत है।
विज्ञापन


बता दें कि करीब दो सप्ताह पूर्व 28 अप्रैल को शारदा नदी का जलस्तर 5102 क्यूसेक था। नदी का जलस्तर 29 अप्रैल को 5277, 30 अप्रैल को 5277, एक मई को 5626, दो मई से छह मई तक नदी का जलस्तर 5801 क्यूसेक रहा। सात मई को नदी का जलस्तर 5975, आठ को 6150, नौ मई से 11 मई तक 6325 क्यूसेक रहा। सोमवार 12 मई को नदी का जलस्तर 6519 क्यूसेक पहुंच गया। पिछले दो सप्ताह में नदी का जलस्तर 1417 क्यूसेक बढ़ा है। यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि धीरे-धीरे नदी का जलस्तर बढ़ने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें