फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दूसरे दिन में नहीं मिले शारदा में डूबे दोनों भाई

Tue, 28 Mar 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
शारदा में डूबे भाईयों को खोजते एसडीआरएफ के जवान। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में शारदा तट पर सेल्फी लेते वक्त डूबे बरेली के दोनों भाइयों का मंगलवार को दूसरे दिन भी कहीं पता नहीं चला। एसडीआरएफ, जल पुलिस और पीएसी की तैराक टीम लगातार खोज में जुटी है। राफ्ट, ऑक्सीजन सिलेंडर और कांटे की मदद से खोज कर रही टीम ने मंगलवार को घटना स्थल से बूम तक नदी क्षेत्र में गहन खोज की लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं 22 मार्च को बूम में डूबे अलीगढ़ निवासी 18 वर्षीय युवक अभिषेक का भी अब तक कहीं पता नहीं चला है।
विज्ञापन



दोस्तों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए बरेली जिले के पुरेना आंवला निवासी राजू राजपूत (20) पुत्र प्रेमशंकर और उसका छोटा भाई मुकेश राजपूत (15) ठुलीगाड़ से करीब दो किमी दूर टनकपुर-जौलजीबी रोड पर चरण मंदिर के पास शारदा तट पर सेल्फी लेते वक्त नदी में डूब गए थे।


घटना के बाद से एसडीआरएफ के परवेश नगरकोटी, ललित जोशी, महेंद्र भंडारी, भूपेंद्र कन्याल, कृष्णा रावत, दीपक जोशी, सागर चंद, अमित मिश्रा आदि तैराक जवान खोज में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से लेकर बूम तक खोज की गई लेकिन वे नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें