फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा के कटाव से सहमे नईबस्ती गांव के लोग

Mon, 08 Aug 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
कटाव की रोकथाम के लिए एसडीएम नरेश दुर्गापाल को ज्ञापन सौंपते सैलानीगोठ नईबस्ती गांव के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 शारदा से गांव की ओर तेजी से हो रहे कटाव ने नईबस्ती के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को ग्रामीणों ने एसडीएम नरेश दुर्गापाल को स्थिति की जानकारी देते हुए ज्ञापन सौंपकर कटाव की रोकथाम को जल्द असरदार कदम उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने एनएचपीसी द्वारा कटाव स्थल में सेंड बैग डाले जाने को नाकाफी बताते हुए कंक्रीट का तटबंध अथवा टेट्रापॉट डाले जाने की मांग उठाई है। 
एनएचपीसी पावर चैनल और शारदा के बीच में बसे सैलानीगोठ ग्रामसभा के नईबस्ती गांव की ओर शारदा नदी तेजी से कटाव कर रही है। बताया जाता है कि अब तक करीब चालीस मीटर से ज्यादा भूमि कटाव की भेंट चढ़ चुकी है। शिवालय मंदिर से सेना की आफिसर्स कॉलोनी तक करीब पांच सौ मीटर के दायरे में कटाव हो रहा है। विधायक हेमेश खर्कवाल और एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने कटाव स्थल का निरीक्षण कर एनएचपीसी प्रशासन को कटाव की रोकथाम के उपाय करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


एनएचपीसी द्वारा कटाव स्थल में पीपी गेबियन (रस्सी की जाली) में सैंड बैग भरकर कटाव स्थल में डाला जा रहा है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि एनएचपीसी के इस काम से कटाव नहीं रुक पा रहा है। ग्राम प्रधान बसंत राय के नेतृत्व में एसडीएम से मिले ग्रामीणों ने कहा कि कटाव की रोकथाम के लिए असरदार कार्य किया जाए जिससे गांव पर मंडरा रहा खतरा टल सके। शिष्टमंडल में वार्ड सदस्य मुकेश राय, लक्ष्मी द्विवेदी, ललिता, पार्वती, हरिप्रिया देवी, दीपा राय, अजय प्रसाद, पुष्पा देवी शामिल थे। 
विज्ञापन



- बरसात के बाद कटाव रोकने को होंगे ठोस उपाय
बरसात में कटाव की रोकथाम के लिए बड़ा वर्क किया जा पाना संभव नहीं है। लिहाजा तात्कालिक तौर पर कटाव रोकने के उपाय किए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग से कटाव स्थल का सर्वे कराया जाएगा। जिसके बाद ही कटाव की रोकथाम को योजना तैयार कर ठोस कार्य कराया जाएगा। 
नरेश दुर्गापाल, एसडीएम टनकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें