फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा हेडवर्क्स की बिजली काटी

Sun, 06 Dec 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
दस करोड़ का भुगतान न किए जाने पर ऊर्जा निगम ने शारदा हेडवर्क्स (यूपी सिंचाई विभाग) का विद्युत कनेक्शन काट दिया है। सुरक्षा के लिहाज से बैराज की बिजली चालू रखी गई है। उधर, शारदा हेडवर्क्स के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें भी लोहियाहेड पावर हाउस से पानी सप्लाई की एवज में 40 करोड़ रुपये लेने हैं।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम ने शनिवार देर शाम शारदा हेडवर्क्स की पावर सप्लाई कटा  दी हालांकि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा कारणों के चलते रविवार को बैराज क्षेत्र की बिजली फिर चालू कर दी गई। विभाग के जेई प्रमेंद्र सिंह का कहना है शारदा हेडवर्क्स ने विभाग को करीब 10 करोड़ का भुगतान करना है। दूसरी ओर, शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बीएस यादव का कहना है कि वर्षों से लोहियाहेड पावर हाउस को शारदा नहर से दिए गए पानी का भुगतान उत्तराखंड पावर कारपोरेशन ने नहीं किया है। बहरहाल शारदा हेडवर्क्स के आवासीय और कार्यालयी परिसर की बिजली कटने से कर्मियों को खासी दिक्कतें हो रही है। उधर, पिछली रात्रि एसएसबी, कस्टम, इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर भी अंधेरा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें