फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट क्रॉसकंट्री दौड़ में ऊधमसिंह नगर के धावक छाए

Sun, 06 Dec 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग की ओर से 15वीं उत्तराखंड स्टेट क्रॉसकंट्री दौड़ में प्रदेशभर के 250 से अधिक धावकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें ऊधमसिंह नगर के धावकों ने अपना दबदबा बनाते हुए ऑलओवर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। विजेता धावकों को पुरस्कृत किया गया। इस बीच सुबह के समय शहर के मुख्य मार्ग पर दौड़ को देखने लोगों का जगह-जगह जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन


रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास राज्य स्तरीय क्रास कंट्री दौड़ का मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य मार्ग से होकर 12 किमी लंबी ओपन पुरुष वर्ग दौड़ में धावकों ने अपना दमखम दिया, जिसमें पिथौरागढ़ के धावक प्रमोद पाटनी ने 38 मिनट, 4 सेकेंड, नौ पल्स में 12 किमी दूरी को पार किया। दूसरे स्थान पर पिथौरागढ़ के ही धावक सुनील यादव एवं तृतीय स्थान पर अल्मोड़ा के किशन कुमार रहे। महिला ओपन आठ किमी दौड़ में ऊधमसिंह नगर की अनीता चौधरी ने 30 मिनट, 15 सेकेंड में दूरी तय की। दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग की अंजना वर्मा एवं तीसरे स्थान पर देहरादून की शोभा राना रही।

अंडर-16 वर्ष बालिका वर्ग की दो किमी दौड़ में अगस्यमुनि स्पोर्ट्स हॉस्टल की शिवानी ने 7 मिनट 14 सेकेंड लेकर बाजी मारी। द्वितीय स्थान पर अगस्यमुनि स्पोर्ट्स हॉस्टल की सोनिया एवं तृतीय स्थान पर चंपावत की रुचि बोहरा रही। दो किमी अंडर 16 वर्ष बालक दौड़ में स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के अन्नू कुमार ने पांच मिनट 44 सेकेंड में दूरी तय की। पिथौरागढ़ के अजय सिंह द्वितीय एवं ऊधमसिंह नगर के रोहित कुमार तृतीय रहे। अंडर-20 वर्ष बालक वर्ग आठ किमी दौड़ में ऊधमसिंह नगर के सच्चे लाल पाटिल ने 24 मिनट 46 सेकेंड 41 पल्स से पहला एवं अल्मोड़ा के रजत कार्की द्वितीय, स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के पिंचू कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


अंडर-20 वर्ष बालिका वर्ग छह किमी लंबी दौड़ में ऊधमसिंह नगर की प्रीति मेहता ने 24 मिनट 12 सेकेंड 70 पल्स में प्रथम, चंपावत की शांति आर्या द्वितीय, अगस्यमुनि हॉस्टल की दिव्यानी रावत तृतीय रही। अंडर-18 वर्ष बालिका वर्ग चार किमी दौड़ में ऊधमसिंह नगर की नुजमत उस्मान ने 15 मिनट 26 सेकेंड में परचम लहराया। अगस्तमुनि हॉस्टल की अंजलि चौहान द्वितीय, ऊधमसिंह नगर की लक्ष्मी कुमारी तृतीय रही। अंडर-18 वर्ष बालक वर्ग छह किमी दौड़ में ऊधमसिंह नगर के मोहन सैनी ने 18 मिनट 54 सेकेंड 20 पल्स लेकर बाजी मारी। पिथौरागढ़ के भानु प्रताप आर्या द्वितीय, पिथौरागढ़ के ही तारा भट्ट तृतीय रहे।

समापन सत्र में एनएचपीसी के चीफ इंजीनियर पवन कुमार गुप्ता ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। जीजीआईसी की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से मन मोहा। उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि मंडी समिति अध्यक्ष हरीश भट्ट, समापन सत्र के विशिष्ट अतिथि जेसी पांडेय थे। निर्णायक मंडल में सुरेश पांडेय, राजेंद्र बिष्ट, मुकेश तड़ागी, दलीप राय, मोहम्मद मोहसिन, रमेश चौहान, प्रकाश, निर्मल पंत, दिलदार अली, डॉ. एम साहिद, विजेंद्र चौधरी, अनिल सारस्वत, गुरुदेव सिंह, सरफराज, रमेश खर्कवाल शामिल थे। आयोजन में जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, लक्ष्मण सिंह पाटनी, रामायण प्रसाद, कल्पना धामी, रिटायर्ड जिला क्रीड़ा अधिकारी दीवान सिंह रौतेला ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें