फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा तट पर डंप हो रहा कूड़ा

Sun, 20 Sep 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा तट पर डंप किया जा रहा कूड़े का ढेर स्पर्श गंगा के साथ ही भारत स्वच्छता अभियान का मखौल उड़ा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर केंद्र सरकार ने नदियों को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए स्पर्श गंगा अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


इस पर तेजी से काम भी चल रहा है, लेकिन टनकपुर में नगर पालिका ने कूड़ा निस्तारण स्थल ही शारदा के किनारे बनाया है, जहां शहर की गंदगी एकत्र कर डंप की जाती है। बैराज मार्ग में फेंके जाने वाले कूड़े के इस ढेर से उठती दुर्गंध से लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि नगर पालिका परिषद द्वारा समय-समय पर कूड़े के इस डंप को जलाकर नष्ट किया जाता है, लेकिन हर दिन यह कार्य नहीं होता है और डंप कूड़ा सड़ने से वातावरण दूषित हो जाता है।

कूड़ा निस्तारण के लिए तलाशी जा रही है भूमि : एसडीएम
शहरी विकास विभाग के निर्देश पर कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। मौजूदा स्थल वन पर मालिकाना हक का पता लगाकर भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ऐसी जगह पर तलाशी जा रही है, जहां कूड़े के निस्तारण से नदी की स्वच्छता पर असर न पड़े। -नरेश दुर्गापाल, एसडीएम, टनकपुर।
विज्ञापन


जल्द नए स्थान पर की जाएगी कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था
नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय का कहना है कि शहर में नियमित रूप से सफाई अभियान चल रहा है। क्षेत्रीय विधायक हेमेश खर्कवाल की पहल पर तीन दिन पूर्व टनकपुर आए शहरी विकास विभाग के निदेशक नवनीत पांडेय ने कूड़ा निस्तारण स्थल के लिए जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं। जल्द भूमि तलाश कर नए स्थान पर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें