फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा में साजिम और अजितेस सबसे तेज दौड़े

Thu, 30 Nov 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
केवि टू में खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित करते के टनकपुर पावर स्टेशन प्रबंधक रईस मियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में स्थित केंद्रीय विद्यालय टू में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर फर्राटा में साजिम और जूनियर वर्ग में अजितेस ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का उद्घाटन टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक रईस मियां ने किया।
विज्ञापन


विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जसमीत द्वितीय, उदय तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गगन द्वितीय, प्रशांत तृतीय, 400 मीटर बालिका वर्ग में अंजीता प्रथम, रिया, तनीषा द्वितीय, करुणा तृतीय, बालकों की जलेबी रेस में मानव प्रथम, तनिष्क द्वितीय, उद्धव तृतीय स्थान पर रहे।


बालिकाओं की जलेबी रेस में रश्मि प्रथम, प्रतिभा द्वितीय, सानिया तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। इस दौरान एनएचपीसी पावर स्टेशन के मुख्य अभियंता अमिताभ झा, प्राचार्या रंजना बर्फाल, आनंद कुमार, पूर्व प्रधानाचार्या जानकी खर्कवाल, एसके जैन, ललित मोहन, आनंद मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें