फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात से शुरू होगा शारदा से खनन

Wed, 30 Nov 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा से सात दिसंबर से खनिज निकासी शुरू हो जाएगी। शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन, खनन कारोबारी और क्रसर स्वामियों के बीच बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


बैठक में खनिज सामग्री को लेकर भी सहमति बन गई है। क्रसर स्वामियों द्वारा 40 रुपए प्रति क्विंटल रेट तय किया गया है। बैठक में वन निगम से शीघ्र विभागीय स्टोन क्रसर लगाने की मांग भी जोरशोर से उठाई गई।

नायकगोठ धर्मकांटे के पास हुई बैठक में खनिज सामग्री को लेकर काफी देर तक हुए मंथन के बाद रेट को लेकर सहमति बन पाई। शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष योगी ज्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि नोटबंदी से धन की कमी के चलते फिलहाल 20 दिसंबर तक हर ट्रक एक-एक चक्कर खनिज सामग्री ढोएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद स्थिति को देखते हुए निकासी चक्कर बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। खनन कारोबारियों ने कहा कि क्षेत्र में खनन मुख्य कारोबार है और यहां सिर्फ दो स्टोन क्रसर होने से इस कारोबार के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेलवे और यूपी में खनिज सामग्री की सप्लाई बंद होने के बाद से कारोबार की स्थिति खराब है। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी वन के निगम स्टोन क्रसर को मंजूरी नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में जगदीश खर्कवाल, जीडी खुल्लर, महेश सिंह, विक्की धामी, दीपक सिंह उर्फ विट्ठल, दीपक जोशी, बॉबी भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें