फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में भगवती, मेघा, अभिजीत ने बाजी मारी

Wed, 30 Nov 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
केवि क्रमांक एक में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुरस्कार वितरण के साथ केवि क्रमांक एक का वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सैनिक छावनी के प्रशासनिक अधिकारी और विद्यालय चेयरमैन कर्नल कुलदीप कुमार ने बच्चों को पुरस्कार बांटे। 
विज्ञापन


केवि वन में मुख्य अतिथि कर्नल कुलदीप कुमार ने  वार्षिक खेल दिवस का शुभारंभ किया। प्राचार्य रमेश चंद्र सिंह धपोला ने विद्यालय की वार्षिक आख्या के साथ संभागीय और राष्ट्रीय स्तर पर छात्र-छात्राओं की अर्जित उपलब्धियों की जानकारी दी।  

इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्य क्रीड़ा शिक्षक अरविंद कुमार की देखरेख में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। 200 मीटर दौड़ में भगवती, प्रियंका, मोनाली, 400 मीटर में भगवती, रश्मी, प्रियाशा, 1500 मीटर में मेघा, निहारिका, अंकिता, 100 मीटर में अभिजीत, वैभव, दीपक, हाईजंप में हिमांशु, अंकित,अभिजीत, लांगजंप में अंकित विश्वकर्मा, कमल सिंह, दीपक चंद पहले तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा बच्चों की बोरा दौड़, तीन टांग की दौड़ आदि भी आयोजित हुई। संचालन शिक्षक एनसी खत्री ने किया। आभार खेल प्रशिक्षक ने जताया। केवि द्वितीय की प्रधानाचार्य रंजना बर्फाल, बीडी उपाध्याय, देवेंद्र गुरूंग, पीएस नागरकोटी, जानकी खर्कवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में वरिष्ठ शिक्षिका नीना सक्सेना, एके मिश्रा, पीसी पंत, एलएस अधिकारी, डा. टीआर आर्या, रामदास, एसके सिंह, रविंद्र कापड़ी, भावना शर्मा आदि ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें