फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा चुंगी कालोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया

Sun, 05 Feb 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
शारदा चुंगी कालोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शारदा चुंगी कालोनी के लोगों ने कालोनी की सुरक्षा के लिए दीवार का निर्माण कराने की मांग उठाते हुए रविवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा दीवार नहीं बनाए जाने पर वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे। 

जून 2013 की आपदा में शारदा से हुए  कटाव से स्नानघाट तो ध्वस्त हुआ ही, शारदा चुंगी कालोनी भी बाढ़ की चपेट में आ गई थी। घाट न होने से श्रद्धालुओं को स्नान के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। शासन ने नाबार्ड के तहत 90 मीटर लंबे घाट, जल पुलिस चौकी, वस्त्र चेंजिंग रूम, शवदाह गृह और अस्थि कलश रूम, घसियारा मंडी तक नाले के निर्माण के लिए 7.35 रुपए की योजना स्वीकृत की है।
विज्ञापन


2.20 करोड़ की पहली किश्त मिलने के बाद कार्यदायी सिंचाई विभाग ने निर्माण शुरू कराया तो वार्ड संख्या एक शारदा चुंगी कालोनी के लोग सुरक्षा दीवार की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। उन्होंने घाट क्षेत्र में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। तहसीलदार रमेश गौतम को जिलाधिकारी के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा है कि घाट के निर्माण के साथ ही हनुमानगढ़ी पुलिया से लक्ष्मी धर्मशाला ते सुरक्षा दीवार का भी निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन


अन्यथा वे लोग विधानसभा चुनाव को बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। मीना सागर के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में राजेंद्र कुमार, ईला रानी, डोरी लाल, अनोखे लाल, कमलेश, दौलत राम, बाबू सिंह, अलीनिशा, महरुन निशा, विनिता, सुशीला, चंदन आदि शामिल थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें