पुलिस और एसओजी की टीम ने मंगलवार को नायकगोठ निवासी राजेंद्र सिंह के घर पर छापा मारा और देसी शराब की दस पेटियों के साथ राजेंद्र को गिरफ्तार किया।
कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि राजेंद्र गांव में शराब की अवैध तरीके से बिक्री करता है। इससे पहले भी उसे अवैध शराब के साथ पकड़ा जा चुका है।
टीम में एसआई मनोज कुमार, कांस्टेबल उमेश राणा, एसओजी कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, भूपाल चंद्र शामिल थे। ब्यूरो