फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विधानसभा के विधान सभाध्यक्ष हैं नमन जोशी

Tue, 13 Nov 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
नमन जोशी, बाल साहित्यकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कहा जाता है कि प्रतिभा किसी भी उम्र में परिचय की मोहताज नहीं होती है। यही सब सच साबित किया है चंपावत जिले के उदीयमान बाल साहित्यकार नमन जोशी उर्फ बलास्टर ने। महज 14 वर्ष की आयु में ‘मेड एलियन’ शीर्षक से उपन्यास लिखकर चर्चा में आने वाले नमन जोशी वर्तमान में बाल विधानसभा के विधान सभाध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन


जवाहर नवोदय में कक्षा दस में अध्ययन करने के दौरान उन्होंने ‘मेड एलियन’ उपन्यास लिखी। इसका विमोचन तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया था। बाल उपन्यासकार नमन इससे पहले ‘खौफ जब गली बदले और जिंदगी तन्हा सी’ काव्य संग्रह भी प्रकाशित कर चुके हैं।

इस वर्ष जुलाई  से बाल विधानसभा अध्यक्ष नमन जोशी के नेतृत्व में राज्य में बच्चा क्रांति कार्यक्रम शुरू हो चुका है। इसके तहत वर्ष 2021 तक 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाया जाएगा। साथ ही साथ छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन


नमन जोशी ने बताया कि बच्चा क्रांति के तहत छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, पॉक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के अलावा भाषा और संस्कृति के संदर्भ में जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रत्येक जिले के चयनित बाल विधायक इस कार्यक्रम से जुड़े हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें