फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति, प्रिया ने सबसे दूर फेंका चक्का

Mon, 05 Mar 2018 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा समारोह में दौड़ लगाती धावक छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राजकीय डिग्री कालेज के एक दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के अंतर्गत हुए एथलेटिक्स मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  समारोह का उद्घाटन प्राचार्या डॉ. जी प्रकाश ने किया। गत वर्ष की चैंपियन छात्रा अनुष्का सक्सेना ने मैदान में मसाल दौड़ लगाकर प्रतियोगिताओं की शुरूआत की।
विज्ञापन


 स्थानीय स्टेडियम में आयोजित समारोह के अंतर्गत हुई छात्राओं की चार सौ मीटर दौड़ में अनुष्का प्रथम, पूनम द्वितीय व पूनम राजपूत तृतीय स्थान पर रही। छात्रों की चार सौ मीटर दौड़ में पंकज चौहान प्रथम रहे। छात्रों की आठ सौ मीटर दौड़ में  दौड़ में हर्षवर्धन, रमेश सिंह व पंकज चौहान क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। छात्रा वर्ग में अनुष्का प्रथम, वर्षा द्वितीय व पूनम तृतीय स्थान पर रही।

छात्रों के गोला फेंक मुकाबले में शक्ति प्रथम, अमित बोरा द्वितीय व मो. मोनिश तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में मानसी, कविता व अदिती क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। छात्रों के चक्का फेंक मुकाबले में शक्ति, रोहित जोशी व मो. मोनिश एवं छात्रा वर्ग में प्रिया, मीना व कविता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया। छात्रों की लंबी कूद में रोहित ठाकुर ने पहला, दीपक बिष्ट ने दूसरा व सोम्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


छात्राओं की लंबी कूद में अनुष्का प्रथम, कविता ज्याल द्वितीय व पूनम तृतीय स्थान पर रही। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ.डीवी सिंह व जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी की देखरेख, डॉ. सर्वजीत सिंह यादव के संचालन में आयोजित समारोह डॉ. मधुकर जोशी, डॉ. सुनील कटियार, डॉ.एमएस चौहान, डॉ. मनोज उप्रेती, डॉ. पंकज उप्रेती, श्वेता सिंह, डॉ. एमपी शर्मा, डॉ. जय सिंह, अश्विनी सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें