बनबसा (चंपावत)। बनबसा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक अभियुक्त को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा मामला दर्ज किया गया है।
मंगलवार की रात एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा और एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट की अगुवाई में टीम गश्त कर रहे थी। पुलिस ने धनुषपुल स्थित पुलिस चौकी के पास पैदल आ रहे संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर पर उसके कब्जे से 112 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा स्मैक पीने में इस्तेमाल सामग्री बरामद हुई है।
सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम रवि उर्फ गंठा निवासी वार्ड संख्या पांच, मीना बाजार, बनबसा बताया। वह मूल रूप से यूपी के शाहजहांपुर का रहने वाला है। पूछताछ में रवि ने बताया कि वह स्मैक पीने का का आदी है। वह नशे की पूर्ति के लिए बनबसा और नेपाल में स्मैक महंगे दामों पर बेचता है।
वह सौरभ उर्फ सुक्का के कहने पर नानकमत्ता निवासी लखविंदर उर्फ लक्की से स्मैक खरीद कर लाया था। रवि उर्फ गंठा पर बनबसा में गुंड एक्ट, चोरी और अवैध शराब सहित 10 मुकदमें दर्ज हैं। सौरभ उर्फ सुक्का पर बनबसा में एनडीपीएस का एक और अवैध शराब के तीन मुकदमें दर्ज हैं। बताया कि सौरभ और लखविंदर की तलाश की जा रही है।