आयुर्वेदिक के दो दिनी इंटरनेशनल सेमिनार में स्थानीय राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी एम.शाहिद को पंचकर्म और आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। 3 अक्तूबर से ऋषिकेश में आयोजित सेमीनार में निदेशक उत्तराखंड आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं डा.एके त्रिपाठी, सेमिनार के संरक्षक डा.यूएस निगम, अध्यक्ष डा. नवीन चंद्र जोशी, सचिव डा. मयंक भटकोटी ने ट्राफी प्रदान की।
बता दें कि स्थानीय राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में तैनाती के बाद डा. एम शाहिद ने लोगों को पंचकर्म और आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा का बेहतर लाभ दिया है, जिसके चलतेे आज आयुर्वेदिक इलाज के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। डा. शाहिद को मिले सम्मान पर विधायक हेमेश खर्कवाल, पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. महेंद्र सिंह, उप जिला क्रीड़ाधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव रामायण प्रसाद, रिटायर्ड सीओ आनंद सिंह धौनी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मो. याकूब अंसारी, सभासद देवेंद्र सिंह, मुकेश साहू, गिरीश खर्कवाल आदि ने डा. शाहिद को बधाई दी है।