फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुए नायब सूबेदार संजय पांडेय

विज्ञापन
नायब सूबेदार संजय पांडेय के पार्थिव शव के चंपावत पहुंचने पर उमड़े लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। तहसील क्षेत्र के कनलगांव निवासी 22 गार्ड रेजिमेंट में नायब सूबेदार संजय पांडेय (41) पुत्र हरिदत्त पांडेय मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। डिप्टेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। दिल का दौरा पड़ने से दो जनवरी को उनका निधन हो गया था। मृत्यु से दो दिन पहले 31 दिसंबर को उनकी पदोन्नति हवलदार से नायब सूबेदार पद पर हुई थी।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट निशान सिंह, सूबेदार बाला दत्त गड़कोटी, नायब सूबेदार दिनेश धामी, पंकज मेहता नसीराबाद (राजस्थान) में तैनात पांडेय के शव को लेकर यहां पहुंचे। पार्थिव देह के पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। संजय की पत्नी उषा, दो बच्चे, वृद्ध मां भुवनेश्वरी, बहन किरण आदि परिजन बेसुध हो गए। सात साल के मासूम बेटे रचित पिता के शव को देख पूछ रहा था कि उसके पिता को क्या हुआ? जैकलाई रेजिमेंट के जवानों ने नायब सूबेदार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। नायब सूबेदार के सैनिक भाई राजीव पांडेय ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर एमसी शर्मा, सूबेदार सुंदर देव, कैप्टन भैरव सिंह, लक्ष्मी दत्त साह लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें