चंपावत जिला सभागार में बीसूका समीक्षा बैठक में मौजूद बीसूका उपाध्यक्ष शेर सिंह गढिय़ा।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति (कैबिनेट स्तर) के उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने जिला सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि बीसूका के तहत संचालित हो रही विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम छोर के व्यक्ति को उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उनकी आर्थिकी को मजबूत किया जा सके।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से ग्राम विकास विभाग में संचालित प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, स्वास्थ्य विभाग संचालित अटल आयुष्मान योजना, जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल हर घर जल योजना, मनरेगा, पीएमजीएसवाई के तहत गांवों को सड़क से जोड़ने की योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण स्तर पर प्रत्येक ब्लॉक में 20 सूत्री कार्यक्रम अनुश्रवण समितियां बनाई जा रही हैं। इस समिति में संबंधित एसडीएम, बीडीओ और नामित सदस्य बीसूका का सत्यापन करेंगे। इस मौके पर लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि हर घर नल, हर घर जल योजना तहत जो भी घर छूटे हैं उन्हें चिह्नित कर प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि सभी लोगों को इसका लाभ मिल सके। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, उपाध्यक्ष जिला स्तरीय बीसूका सुभाष थपलियाल, सदस्य गिरीश चंद्र, निर्मल सिंह, टीका सिंह, प्रकाश तिवारी, मुकेश महराना, अमजद हुसैन आदि रहे। बैठक में एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एसडीएम आरसी गौतम, अनिल गर्ब्याल, हिमांशु कफल्टिया, सीईओ आरसी पुरोहित, सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी, डीडीओ एसके पंत, सीएओ राजेंद्र उप्रेती, डीएचओ सतीश कुमार शर्मा, एपीडी विमी जोशी आदि रहे।