फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए शहीद-ए-आजम

Fri, 28 Sep 2018 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट में शहीद भगत सिंह को श्रद्घांजलि देते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जंग-ए-आजादी के लिए प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 111वीं जयंती पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव भुवन चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चांद बोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि भगत सिंह के विचार देश को प्रगतिपथ पर ले जाने वाले हैं। बैठक में लोकेश पांडेय, प्रदीप देव, देव राम, प्रधान मदन राम, संदीप सार्की, पंकज बोहरा, सतीश कुमार आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें