फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: घरों में घुसा नाले का पानी, शासन-प्रशासन से लगाई गुहार

Thu, 02 Oct 2025 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के आंबेडकर गांव स्थित रेलवे फाटक से भजनपुर के लिए बना संपर्क मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। रेलवे लाइन किनारे नाले का एकत्र बरसाती पानी भजनपुर गांव के कई घरों में घुस गया। इससे ग्रामीणों का काफी नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान शांति देवी ने इस समस्या का समाधान करने को प्रशासन से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


प्रधान ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने बनबसा धर्मशाला के पास मिट्टी का भरान किया है लेकिन बरसाती पानी की निकासी का प्रबंध नहीं किया। इससे बरसात में रेलवे लाइन किनारे नाले का पानी भजनपुर गांव के कई घरों में घुस गया। उन्होंने बरसाती पानी की निकासी कराए जाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने फागपुर रेलवे फाटक से भजनुपर अंतिम छोर तक सड़क का जीर्णोद्धार भी करने की मांग उठाई है। कहा कि सड़क के खराब हो जाने से ग्रामीणों को अपने वाहन ट्रैक्टर-ट्राॅली आदि आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें