फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन का सात दिनी विशेष प्रशिक्षण शुरू

Thu, 04 Jan 2018 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में आपदा से बचाव का प्रशिक्षण लेते ग्राम पंचायत विकास अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और रियल एडवेंचर संस्था लोहाघाट द्वारा आयोजित सात दिनी विशेष आपदा प्रबंधन शिविर में तीसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण का शुभारंभ परियोजना निदेशक हरगोविंद भट्ट और रियल संस्था के निदेशक आशीष जोशी ने संयुक्त रूप से किया गया।
विज्ञापन


 प्रशिक्षण में जिले के 20 ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। जिनको रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, जुमारिंग, रिवर क्रासिंग, सी पुली एवं जेड पुली रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार आदि के साथ साथ आपदा के समय मे उपयोग में आने वाले उपकरणों एवं मशीनों को चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा,  जिससे वह आपदा के समय यह कर्मचारी किसी भी प्रकार की दुर्घटना के समय अपना सहयोग दे सकें। रियल एडवेंचर संस्था की तरफ से मुख्य प्रशिक्षक धन सिंह बिष्ट, राजेंद्र पुनेड़ा, सुरेश भट्ट, रितेश राय, दीपक एवं विनीत प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस मौके पर अनिरुद्ध पुनेठा, कौशल पांडेय, दीपक चंद, दिनेश पांडेय, हितेश सिंह, पंकज मेहरा, गिरीश गहतोड़ी, जीवन गिरि, गणेश लाल गड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें