फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य निर्धारण के साथ कड़ी मेहनत जरूरी

Fri, 08 Mar 2019 10:57 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत कैरियर निर्माण के टिप्स देते सचिव , प्रधानाचार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत देवीधार स्थित भागीरथी संस्थान में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, महिलाओं को समानता का अधिकार देने की शपथ दिलाई गई। संस्थान के सचिव रमेश भट्ट और प्रधानाचार्य नवीन पंत ने तकनीकी छात्र-छात्राओं को कॅरियर निर्माण के टिप्स दिए। 

विज्ञापन


महिला दिवस पर शुक्रवार को भागीरथी संस्थान में हुए कार्यक्रम में 185 छात्र-छात्राओं ने शपथ पत्र भरे। शिक्षिका सोनम पांडेय ने तू जानती है, तू बेटी है, तुझसे ही चलती दुनियां है कविता प्रस्तुत की। हर्षिता जंगपांगी ने कहा कि आज भी महिलाओं को अनेकों समस्याओं से जूझना पड़ता है। ज्योति शर्मा ने कहा कि महिला और पुरुषों में समानता होनी चाहिए।

कोमल बिष्ट ने कहा कि नारी सिर्फ एक मां,  बेटी, बहू, पत्नी ही नहीं वरन वह पूरे संसार का मान है। निशा विश्वकर्मा ने कहा कि महिलाएं अपना दायित्व पूर्ण निष्ठा से निभाती हैं। गरिमा फर्त्याल ने कहा कि भारत में बेटियां गुलामी और आजादी के बाद से ही इतिहास लिखती आई हैं।
विज्ञापन


ज्योति फर्त्याल ने कहा कि बेटियों के साथ कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। हिना खातून,सिमरन अधिकारी, सपना कोहली, अंजलि जोशी और अंशु भट्ट ने कहा कि सिर्फ कागजों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान संचालित करने से कुछ नहीं होगा। बेटियों को सही मायने में आगे बढ़ाने के लिए लोगों को स्वत: जागरूक होना पड़ेगा। 


इस मौके पर ये लोग रहे मौजूद
प्रधानाचार्य नवीन पंत, सुशील फर्त्याल, मयंक तिवारी, प्रकाश तड़ागी, गरिमा फर्त्याल, ज्योति शर्मा, हर्षिता जंगपांगी, प्रकाश चंद्र कलौनी, हेम चंद्र पाटनी, पुष्कर सिंह बोहरा, सुरेश चंद्र मौनी, नेहा विश्वकर्मा, कोमल बिष्ट, सोनम पांडेय, इंद्रा बोहरा, ज्योति चंद, नीरज पुनेठा, अनिल फर्त्याल, रमेश जोशी, देवेंद्र राय, राजीव कुमार, विनोद ओली, मनीष खर्कवाल, दिव्यांशु सिंह, राजेेंद्र राय, दिवान राम, किशनी देवी, सुनील कुमार, रीनू, माया गोरखा, शंकर राम, गिरीश चंद्र गहतोड़ी मौजूद थे। 

निज बिटिया बचानी है ये तय कर... 
चंपावत। मां पूर्णागिरि कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हुए कार्यक्रम के अंतर्गत बीएड की छात्राओं ने शपथ ली। इस मौके पर 101 छात्राओं ने आधी आबादी के सम्मान, उसके स्वाभिमान और आत्मविश्वास को बनाए रखने की शपथ ली। बीएड कॉलेज की प्रवक्ता सोनी लोहिया ने छात्राओं को शपथ दिलाई। जन कवि डॉ. प्रकाश जोशी शूल ने कविता (अपनी कुटिया बचानी है ये तय कर, निज लुटिया डुबानी है ये तय कर, कन्या भ्रूण गिराना है या फिर निज बिटिया बचानी है ये तय कर।) के माध्यम से बेटियों को बचाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. गिरीश पचौली, प्रवक्ता नवीन पुनेठा, रविशंकर जोशी, मनोज सकलानी आदि मौजूद थे। प्रबंधक डॉ. केएस अधिकारी ने महिला सम्मान के लिए अपराजिता कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें