सेंट फ्रांसिस स्कूल के क्रीड़ा समारोह में दौड़ लगाते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज का चार दिनी क्रीड़ा समारोह शनिवार से शुरू हो गया है। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ सेंट पैट्रिक स्कूल पोलीगंज के प्रधानाचार्य फादर वॉल्टर ने मशाल जलाकर किया। प्रधानाचार्य ब्रदर मरियादास ने बच्चों को प्रेम और अनुशासित ढंग से प्रतियोगिताओं में जीत का लक्ष्य लेकर प्रतिभाग करने की प्रेरणा दी।
खेल शिक्षक सुभाष पांडेय, श्रुतिका घाटे एवं दीपक जुकरिया ने बताया कि क्रीड़ा समारोह के तहत 100, 200, 400, 800 एवं 1500 मीटर की दौड़ के अलावा ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, कबड्डी, फुटबॉल, रिले रेस, रस्साकसी, छोटे बच्चों की जलेबी दौड़, गुब्बारा फोड़, मेंढक दौड़, नींबू रेस आदि प्रतियोगिताएं होंगी।