फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामयाबी के लिए आत्मविश्वास के साथ मेहनत जरूरी 

Sun, 05 May 2019 11:10 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
अपराजिता के तहत छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाते प्रधानाचार्य संजय मुरारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत मल्लिकार्जुन इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में छात्राओं को कामयाबी के लिए आत्मविश्वास के साथ कठिन मेहनत करने की प्रेरणा दी गई। प्रधानाचार्य संजय मुरारी ने कहा कि किसी भी तरह के अन्याय और उत्पीड़न से बचाव के लिए ज्ञान सबसे ताकतवर हथियार है। छात्राओं को महिला सुरक्षा, यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, बैंक एटीम में फोन के जरिए होने वाली ठगी आदि की जानकारी देने के साथ बचाव के उपाय बताए गए। इस मौके पर छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई। 130 छात्राओं ने नारी गरिमा को बनाए रखने के लिए शपथ पत्र भरे। इस मौके पर पुष्पा संग्रोला, सावित्री सामंत, गौरव कलखुड़िया, दीपक पंगरिया, सूरज जोशी, कमल पटवा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

विज्ञापन


 ये शपथ ली गई 
नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने व उनके चेहरे पर आत्मविश्वासी मुस्कान के लिए हर संभव प्रयास करने हेतु सतत, सक्रिय रहने की मेरी वचनवद्धता है। अपने घर व कार्यस्थल पर, पर्व-त्योहारों और सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों समेत जीवन के हर आयाम में मैं स्वयं व मेरा परिवार नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी व संवेदनशीलता से काम करने की शपथ लेते हैं। 

 -अपराजिता के तहत उठाया जा रहा महिला सुरक्षा का मसला महत्वपूर्ण है। इससे छात्राएं खुद को सुरक्षति महसूस करेंगी। रेनु जोशी, छात्रा
 -अपराजिता के तहत लोगों को सफाई के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे स्वच्छता के प्रति जन-जागरण होगा और गंदगी से निजात मिलेगी।  रिया तिवारी, छात्रा 
विज्ञापन

 - अपराजिता के जरिए दी जा रही अपराधों से निपटने की कानूनी जानकारी अहम है। इससे महिलाएं आत्मविश्वास के साथ बुराइयों का मुकाबला कर सकेंगी। शालिनी जोशी,  छात्रा
विज्ञापन

- अपराजिता बहुआयामी अभियान है। शिक्षा, खेल और सफाई से लेकर सुरक्षा जैसे मुद्दों को सरल तरीके से बताया जा रहा है। गुंजन बिष्ट, छात्रा 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें